प्रेगनेंसी में भूल कर भी नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें

प्रेगनेंसी में भूल कर भी नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें

सेहतराग टीम

मां बनना सभी महिलाओं के लिए बड़े सौभाग्य की बात होती है। इसलिए जब से वो प्रेग्नेंट होती हैं तब से ही उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी दिखाई देने लगती है। वहीं इस बात की जितना खुशी होता है उतना ही उनको अपना ख्याल भी रखना होता है। उन्हें खान-पान और रहन-सहन सभी पर ध्यान देने की जरूरत होती है। वही इस दौरान परिवार के स्दस्यों की भी यही कोशिश होती है कि वह गर्भवती महिला को अच्छे से अच्छा खाना खिलाएं, ताकि होने वाला बच्चा स्वस्थ हो।

पढ़ें- ब्रेस्‍टफीडिंग न कराने से महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

लेकिन, क्या आप जानती हैं कि आपकी एक ग़लती आपके स्वास्थ या गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए ख़तरनाक हो सकती है। कुछ लोगों को पता भी नहीं चलता और ग़लत चीज़ों का सेवन करने से उनका मिसकैरेज भी हो जाता है, इसलिए कुछ भी खाने से पहले उसके बारे में जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। आइए आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपको किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।

कच्चा अंडा: 

कई लोग सेहत बनाने के लिए कच्चा अंडा खाते हैं, लेकिन आप शायद ही जानते हों कि प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से कई दुष्परिणाम हो सकते हैं। दरअसल, अंडे में सालमोनेला बैक्टीरिया होता है, जिसके कारण फूड पॉइज़निंग हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर हो जाती है, इसलिए कच्चा अंडा खाने से वो फूड पॉइज़निंग की शिकार हो सकती हैं।

ज़रूरत से ज़्यादा नमक: 

प्रेग्नेंसी के दौरान ज़रूरत से ज़्यादा नमक खाने से भी बचना चाहिए। हालांकि सामान्य तौर पर भी डॉक्टर्स कम नमक खाने की सलाह देते हैं। इससे दिल की बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है, लेकिन प्रेग्नेंसी में न सिर्फ ब्लड प्रेशर बढ़ता है, बल्क‍ि चेहरा, हाथ, पैरों में सूजन भी आ जाती है।

शराब: 

शोधकर्ताओं के अनुसार शराब में कई ऐसी चीज़ें होती हैं, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकती हैं। यहां तक कि विशेषज्ञों का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान शराब की एक बूंद भी बच्चे को प्रभावित कर सकती है।

चाइनीज़ खाना: 

चाइनीज़ खाने में मोनोसोडियम गूलामेट होता है, जो अजन्मे बच्चे के विकास के लिए हानिकारक है। इसकी वजह से कई बार जन्म के बाद बच्चों में डिफेक्ट्स देखे जाते हैं। इसमें मौजूद सोया सॉस में भी नमक की मात्रा काफी होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है। 

कच्चा पपीता: 

पपीता सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान इसे खाना ख़तरे से खाली नहीं होती। क्योंकि प्रेग्नेंसी में पपीता खाने से मिसकैरिज यानी गर्भपात का ख़तरा रहता है।

 

इसे भी पढ़ें-

प्रेग्नेंसी के दौरान अपनाएं ये नुस्खे, महिलाओं को नहीं झेलनी पड़ेगी कोई तकलीफ

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।